फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   16-year-old girl misdeed by brother friend in delhi incident revealed when she was pregnant

गुनाह: 16 साल की किशोरी गर्भवती हुई तो हुआ दुष्कर्म का खुलासा, भाई का दोस्त ही निकला आरोपी

Fri, 13 Aug 2021 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 10:01 PM IST
सार

गांधी नगर की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह आरोपी को ढाई साल से जानती है। वह उसके चचेरे भाई का दोस्त है। दोनों ट्यूशन पढ़ने के बहाने मिलने लगे। इस दौरान लड़का उसे पिछले साल दिसंबर और फरवरी माह में जगतपुरी स्थित अपने दोस्त के घर ले गया। जहां दोनों के सहमति से संबंध बने। 

विज्ञापन
16-year-old girl misdeed by brother friend in delhi incident revealed when she was pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जगतपुरी इलाके में 16 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब तबियत खराब होने पर किशोरी की मां उसे अस्पताल ले गई। जहां पता चला कि किशोरी पांच माह की गर्भवती है। किशोरी ने पूछताछ में खुलासा किया कि चचेरे भाई के दोस्त से उसकी दोस्ती थी और उसने सहमति से दो बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। किशोरी की शिकायत पर दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


गांधी नगर की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह आरोपी को ढाई साल से जानती है। वह उसके चचेरे भाई का दोस्त है। दोनों ट्यूशन पढ़ने के बहाने मिलने लगे। इस दौरान लड़का उसे पिछले साल दिसंबर और फरवरी माह में जगतपुरी स्थित अपने दोस्त के घर ले गया। जहां दोनों के सहमति से संबंध बने। 
विज्ञापन


बुधवार को उसकी तबियत खराब होने पर उसकी मां लेडी हार्डिंग अस्पताल ले गई। जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टरों ने फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। छानबीन में मामला जगतपुरी थाना इलाका का निकला। किशोरी और उसकी मां को पुलिस जगतपुरी थाने ले गई। जहां पुलिस ने किशोरी की काउसिलिंग करवाई। किशोरी के नाबालिग होने की वजह से पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लड़के के उम्र का पता किया जा रहा है। आशंका है कि लड़का भी नाबालिग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed