फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   15 people Deaths in Delhi, 635 infected

दिल्ली में 15 लोगों की मौत, 635 संक्रमित

Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
15 people Deaths in Delhi, 635 infected
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में जहां 15 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 635 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14053 हो चुका है। वही, विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे 231 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 6771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 276 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 7006 एक्टिव केस हैं। इनमें से 2053 कोविड अस्पतालों मेें, 483 मरीज कोविड केयर सेंटर में और 116 मरीजों को हेल्थ सेंटर में रखा गया है। सर्वाधिक 3421 संक्रमित होम आइसोलेशन में है। कुल एक्टिव केसों में से 29 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। ऐसे में उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह में 3,999 मरीज
राजधानी में पिछले एक सप्ताह में हर दिन 500 से अधिक कोरोना संक्रमित पाए गए। सात दिन में 3,999 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 110 लोगों की जान गई है। यहां कोरोना संक्रमण का पहला मामला 3 मार्च को आया था। इसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि एक सप्ताह में ही इतने ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में मरीजों का आंकड़ा
दिन मरीज
25 मई 635
24 मई 508
23 मई 591
22 मई 660
21 मई 571
20 मई 534
19 मई 500
--------------
एम्स के सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर की कोरोना से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली एम्स में सीनियर सैनिटेशन सुपरवाइजर हीरालाल (52) की रविवार रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्हें यहां चार दिन पहले भर्ती कराया गया था। वह अस्पताल के राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में कार्यरत थे।
डॉ.विजय गुर्जर ने बताया कि सुपरवाइजर को बुखार और सांस लेने में हल्की समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने 16 मई को एम्स में जांच कराई। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित आने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि हीरालाल अपनी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखते थे। हर समय उनके पास सैनिटाइजर रहता था। मास्क भी लगाकर रखते थे, लेकिन फिर भी इस बीमारी ने उन्हें चपेट में ले लिया। एम्स एससी/एसटी इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप ढिगान ने कहा कि एसोसिएशन की स्थापना में उनका अहम योगदान था। उन्होंने कहा कि सैनिटेशन विभाग में काम करने वाले सभी लोगों को संक्रमण का उच्च जोखिम है। ऐसे में सभी कर्मचारियों की नियमित जांच होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री के दफ्तर का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के दफ्तर का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। कर्मचारी पहले से ही बीमार था और पिछले करीब 10 दिन से घर पर क्वारंटीन में था। कल उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दफ्तर में उसके संपर्क में आए सभी लोगों की ट्रेसिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed