फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   13-year-old girl kidnapped from Kolkata recovered safely from Noida

कोलकाता से अगवा 13 वर्षीय किशोरी नोएडा से सकुशल बरामद

Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
13-year-old girl kidnapped from Kolkata recovered safely from Noida
नई दिल्ली। द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने कोलकाता से अगवा 13 साल की किशोरी को नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों को कोलकाता पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि लड़का लड़की की ऑनलाइन खेल के दौरान जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। लड़के की बातों से लड़की काफी प्रभावित हो गई। उसके बाद लड़के ने लड़की के लिए हवाई जहाज की टिकट भेजकर उसे दिल्ली बुला लिया। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह लड़की को लेकर नोएडा चला गया।
विज्ञापन

इस बीच लड़की के परिजनों ने 14 अक्तूबर को दक्षिण 24 परगना जिले के रविंद्र नगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। जांच के दौरान कोलकाता पुलिस को लड़की की अंतिम लोकेशन दिल्ली एयरपोर्ट की मिला। कोलकाता पुलिस ने द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त से संपर्क कर इसकी जानकारी दी और उनसे मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर स्पेशल स्टाफ ने जांच कर लड़की को नोएडा से बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के को भी कोलकाता पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed