{"_id":"5c1d3a71bdec225710735062","slug":"121545419377-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर लैंडफिल की बढ़ती ऊंचाई से निपटने के नहीं हैं वैकल्पिक इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर लैंडफिल की बढ़ती ऊंचाई से निपटने के नहीं हैं वैकल्पिक इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर लैंडफिल की बढ़ती ऊंचाई से
निपटने के नहीं हैं वैकल्पिक इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली स्थायी समिति की बैठक में शुक्रवार को एक अधिकारी को पदोन्नति, गाजीपुर लैंडफिल साइट की बढ़ती ऊंचाई और मिड डे मील का मुद्दा उठा। पदोन्नति न दिए जाने के मामले पर हुई चर्चा के बाद अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी अधिकारी या कर्मी के हितों की अनदेखी नहीं होगी।
स्थायी समिति की बैठक में विपक्ष की पार्षद रेखा त्यागी ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अमरीश कुमार को वर्तमान में एडीसी का पद नहीं दिया गया है। मूलरूप से लोकसभा में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर पदोन्नति होने के बाद भी उन्हें एमसीडी में इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में अमरीश कुमार की ओर से पहले ही महापौर, स्थायी समिति के अध्यक्ष सहित अन्य संस्थाओं में शिकायत दी गई है।
उधर, गाजीपुर लैंडफिल साइट के बारे में समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि बढ़ती ऊंचाई एमसीडी के लिए चिंता का विषय है। इसके लिए वैकल्पिक स्थान की तलाश की जा रही है, लेकिन माकूल जगह न मिलने से परेशानी बनी हुई है। उन्होंने माना कि अब लैंडफिल साइट पर काफी कम वाहन जाते हैं ताकि कूड़े के ढेर की ऊंचाई और न बढ़े। इस मौके पर करावल नगर क्षेत्र की एक सड़क को चौड़ा करने सहित मिड डे मील के लिए एजेंसी की अवधि बढ़ाने का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन
--------
नवनियुक्त आयुक्त जल्द संभालेंगी कार्यभार
निगम आयुक्त पुनीत गोयल ने बैठक के दौरान कहा कि सोमवार से अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय का प्रभार छोड़ देंगे। माना जा रहा है कि नवनियुक्त आयुक्त की नियुक्ति होने के बाद जैसे ही प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होती है, तो नवनियुक्त आयुक्त कार्यभार संभाल लेंगी। पूर्वी निगम पहले ही आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में राजस्व बढ़ाने के लिए नई नीतियां अपनाए जाने का इंतजार है।