फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   12.58 lakhs were cheated from the havaldar in the name of bitcoin

झांसा: बिटकॉइन के नाम पर हवलदार से 12.58 लाख ठगे, पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लाई दिल्ली पुलिस

Sun, 17 Apr 2022 05:05 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Apr 2022 05:05 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी और इसकी पत्नी के संयुक्त खाते से 7.68 लाख रुपये बरामद कर फ्रीज कर दिए हैं। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस राजधानी लौट आई है।

विज्ञापन
12.58 lakhs were cheated from the havaldar in the name of bitcoin
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

बिटकॉइन में निवेश करवाकर दिल्ली पुलिस के हवलदार से ठगी करने वाले एक बदमाश को पूर्वी जिला पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल अहलूवालिया के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी और इसकी पत्नी के संयुक्त खाते से 7.68 लाख रुपये बरामद कर फ्रीज कर दिए हैं। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस राजधानी लौट आई है। यहां उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके बैंक खाते की डिटेल भी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि पिछले साल नजफगढ़ निवासी अमित कुमार यादव ने पांडव नगर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हवलदार है, उसकी तैनाती फिलहाल सिक्योरिटी में है। पिछले साल उसकी मुलाकात पांडव नगर में रहने वाले युवक राहुल अहलूवालिया से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने अमित से कहा कि यदि वह बिटकॉइन में निवेश करता है तो चंद दिनों में उसकी रकम दोगुनी हो जाएगी। झांसे में आकर पीड़ित ने दो बार में 12.58 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। न तो उसने बिटकॉइन दिलवाए और न ही रकम वापस की। पांडव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी अब पश्चिम बंगाल में बैठकर वारदात को अंजाम दे रहा है।


इसके बाद एक टीम को तुरंत पश्चिम बंगाल के कालना, बर्धमान भेजा गया। वहां से आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे बंगाल की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed