{"_id":"6a59006473a9f0b1190554ac","slug":"11-arrested-including-jail-officials-and-lawyer-in-corruption-case-involving-delhi-jail-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की जेल में भ्रष्टाचार: रोहिणी-तिहाड़ में वसूली का रैकेट बेनकाब, जेल अधिकारी-वकील समेत 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की जेल में भ्रष्टाचार: रोहिणी-तिहाड़ में वसूली का रैकेट बेनकाब, जेल अधिकारी-वकील समेत 11 गिरफ्तार
Thu, 16 Jul 2026 09:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:31 PM IST
सार
दिल्ली एसीबी ने रोहिणी और तिहाड़ जेल में सुरक्षा व सुविधाओं के नाम पर वसूली करने वाले संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में जेल अधिकारियों, वकीलों और बाहरी लोगों समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने राजधानी की जेलों में चल रहे संगठित वसूली और रिश्वतखोरी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस साजिश में जेल अधिकारी, बंदी, वकील और बाहरी व्यक्ति शामिल पाए गए। एसीबी ने अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने जेल में बंद विचाराधीन कैदियों के परिवारों से पैसे वसूल कर उन्हें सुरक्षा, बेहतर सुविधाएं और अन्य गैरकानूनी लाभ मुहैया कराने का झांसा दिया। यह रैकेट रोहिणी जेल और तिहाड़ जेल दोनों में सक्रिय था। बीती 9 फरवरी को एक शिकायतकर्ता ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता और भाई, जो रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी हैं, की सुरक्षा और सुविधा के नाम पर उनसे जबरन पैसे ऐंठे जा रहे थे। शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाया पहले चरण में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें रोहिणी जेल के वार्डर दिनेश दबास, पंकज कुमार, रवि कुमार, तिहाड़ जेल के हेड वार्डर जोगेंद्र, फरीदाबाद के वकील मनीष और दिल्ली के आशीष राणा शामिल थे। छापेमारी के दौरान 1 लाख रुपये की रिश्वत भी बरामद की गई।
बड़ी साजिश का पर्दाफाश
आगे की जांच में बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन, डिजिटल सबूत और मोबाइल डेटा की जांच से बड़ा नेटवर्क सामने आया। इस आधार पर पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें रोहिणी जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट सुनील कुमार, हेड वार्डर योगेश, वार्डर जगबीर, बागपत (यूपी) के वकील हरेंद्र बंसल और दिल्ली के विप्लव खारी शामिल हैं।