{"_id":"5f3ca2a98ebc3e3cea20280f","slug":"weather-update-today-heavy-rain-lashes-in-parts-of-delhi-noida-ghaziabad-gurugram-faridabad-water-logging-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: बारिश से दिल्ली-एनसीआर में हर ओर पानी, गाड़ियों पर गिरी दीवार, ट्रैफिक जाम से लोगों का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: बारिश से दिल्ली-एनसीआर में हर ओर पानी, गाड़ियों पर गिरी दीवार, ट्रैफिक जाम से लोगों का बुरा हाल
Wed, 19 Aug 2020 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में हो रही मूसलाधार बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। सुबह-सुबह ही दिन में अंधेरा हो गया और मूसलाधार बारिश हुई। आज सुबह से दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम आदि इलाकों में हो रही बारिश से सड़कों पर जलजमाव की समस्या भी हो गई है। जलजमाव व बारिश की वजह से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी लगा है। वहीं नांगलोई में एक घर ही गिर गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की टीम मौके पर है।
भारी बारिश के बीच दक्षिण दिल्ली के साकेत में एपीजे स्कूल की बाउंड्री गिरने से उससे सटकर खड़ी सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यह स्कूल एक रिहायशी इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
इन इलाकों में भरा पानी
दिल्लीः
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है-
सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन एमबी रोड(दोनों तरफ भरा पानी)
मुनिरका मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1
संजय टी-प्वाइंट से आरटीआर जाने वाली सड़क
पुलिस स्टेशन सिविल लाइन से मॉल रोड
मथुरा रोड(दोनों तरफ)
चांदगीराम अखाड़ा रिंग रोड(दोनों तरफ)
आर/ए पूसा पटेल रोड (दोनों तरफ)
खोड़ा चौक मुर्गा मंडी (दोनों तरफ)
रानी झांसी रोड (दोनों तरफ)
मथुरा रोड हरिकेष नगर (दोनों तरफ)
तिमारपुर पुलिस स्टेशन से मॉल रोड जाते वक्त
अनुव्रत मार्ग पर एमबी रोड (दोनों तरफ)
अप्सरा बॉर्डर (दोनों तरफ)
आर/ए लोनी गोलचक्कर (दोनों तरफ)
गुरुग्रामः
गुरुग्राम में एक्सप्रेसवे सर्विस लेन शांति नगर पर बारिश के बाद जलभराव हो गया।
पूरे गुरुग्राम में तमाम सड़कों और गलियों में जलभराव हुआ, शीतला माता मंदिर परिसर में भी पानी घुस गया। मंदिर के सामने एक कार आधी पानी में डूब गई। इसके अलावा दुकानों में भी पानी घुस गया। शीतला माता मंदिर के सामने वाली सड़क नहर में तब्दील हो गई है। शीतला माता मंदिर के सामने वाली सड़क पर 2 फुट से अधिक पानी जमा हुआ जिसके चलते पुलिस ने यातायात बंद कर दिया है।
फरीदाबादः
फरीदाबाद में पर्वतिया कॉलोनी की 60 फुटा रोड जलमग्न हुई।
फरीदाबाद रात से ही हो रही बारिश के दौरान ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भर गया है।
गाजियाबादः
सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गाजियाबाद के शास्त्री नगर, गांधीनगर, नंद ग्राम, नवयुग मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया है।
हरियाणा के आधे से ज्यादा जिलों और दिल्ली व यूपी के कुछ जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। अगले 48 से 72 घंटों में प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिण के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की बात कही गई थी। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 70 से 120 एमएम बारिश होने, बिजली गिरने और अंधड़ का पूर्वानुमान है।
आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भारी बारिश होने के आसार हैं। शेष हरियाणा में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
भारी बारिश के बीच दक्षिण दिल्ली के साकेत में एपीजे स्कूल की बाउंड्री गिरने से उससे सटकर खड़ी सात गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। यह स्कूल एक रिहायशी इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
#WATCH: A number of vehicles damaged in Saket area's J Block, after a side wall collapsed following incessant downpour in Delhi. pic.twitter.com/6NOQXcQXH9
— ANI (@ANI) August 19, 2020