{"_id":"574dd4b44f1c1b7707109512","slug":"then-the-expensive-petrol-and-diesel-lpg-prices-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमत में भी इजाफा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की कीमत में भी इजाफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 07:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में अच्छी-खासी वृद्धि की है। पेट्रोल के दाम में 2.58 रुपये और डीजल के दाम में 2.26 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। ये कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो गईं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और डॉलर के मुकाबले रुपये के भाव में उतार-चढ़ाव के मद्देनजर यह वृद्धि की गई है। इसके साथ ही तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 22 रुपये, पांच किग्रा के छोटे सिलेंडर की कीमत में 7.50 रुपये और 19 किग्रा के व्यावसायिक सिलेंडरों की दर में 37 रुपये की बढ़ोत्तरी कर उपभोक्ताओं को झटका दिया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम रहने के वक्त कंपनियों को हुई अभूतपूर्व कमाई के बावजूद यह वृद्धि की गई है। इससे पहले सरकारी कंपनियों ने 16 मई को पेट्रोल की कीमत में 83 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में 1.26 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी। इससे पहले एक मई को पेट्रोल के दाम में 1.06 रुपये और डीजल के दाम में 2.94 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन