फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dead body of youth found hanging on Laxman Jhula in Rishikesh

रहस्य बनी उत्तम की मौत: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर लटका मिला शव, पुलिस बोली आत्महत्या; घरवालों का कहना ये मर्डर

Sun, 18 Feb 2024 09:15 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 18 Feb 2024 09:15 PM IST
सार

पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सौंप दिया। परिजन ने युवक के शव का रविवार को बील अकबर गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन
Dead body of youth found hanging on Laxman Jhula in Rishikesh
लक्ष्मण झूला पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी कोतवाली क्षेत्र के बील अकबरपुर निवासी एक युवक की रहस्यम हालत में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला के पास मौत हो गई। युवक लक्षण झूला के पास फंदे पर लटका मिला था। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही है। जबकि परिजन ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है और कहा कि उसके शरीर पर कई चोट के निशान है।

विज्ञापन

दादरी कोतवाली क्षेत्र के बील अकबरपुर निवासी रमेश भाटी का आरोप है कि उनका बेटा उत्तम (29) गुरुग्राम की एक कंपनी में जॉब करता था। 16 फरवरी को वह घर से अपनी कार लेकर कंपनी के काम से ऋषिकेश के लिए कहकर निकला था। उसी दिन देर शाम को ऋषिकेश पुलिस का फोन उनके पास आया कि उत्तम का शव लक्ष्मण झूला के पास फंदे पर लटका मिला है। जब वह पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि उत्तम ने आत्महत्या की है। जबकि उत्तम के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया और परिजन को सौंप दिया। परिजन ने युवक के शव का रविवार को बील अकबर गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। उनके चचेरे भाई संजय का कहना है कि उत्तम का घर में किसी तरह का विवाद नहीं था और घर पर अपनी पत्नी को बताकर गया था। उनके दो बेटे हैं। अब ऋषिकेश पुलिस की थ्यौरी पर उनको संदेह है। इसलिए उत्तम की कॉल डिटेल और उसके साथ कौन-कौन गए थें उनकी सूचना मिलने के बाद ही वह आगे की कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed