फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Air India employees involved in human trafficking, four arrested

Delhi Airport: एयर इंडिया के चार कर्मचारी और एक यात्री गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज पर जा रहा था विदेश

Thu, 28 Dec 2023 08:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 28 Dec 2023 08:45 PM IST
सार

सीआईएसएफ ने मानव तस्करी के आरोप में एयर इंडिया के चार कर्मचारियों और एक यात्री को गिरफ्तार किया है।  सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Air India employees involved in human trafficking, four arrested
आईजीआई एयरपोर्ट

विस्तार

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने मानव तस्करी के आरोप में एयर इंडिया के चार कर्मचारियों और एक यात्री को पकड़ा है। सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारी ने बताया कि 27 दिसंबर को एयरपोर्ट पर तैनात निगरानी और खुफिया टीम को प्रस्थान गेट के पास चेक इन एरिया में बैठे एक यात्री की गतिविधि संदिग्ध लगी। यात्री की पहचान दिलजोत सिंह के रूप में हुई। उसे एयर इंडिया के विमान से बर्मिंघम जाना था। जांच के दौरान पता चला कि वह फ्लाइट पर नहीं चढ़ा। इससे सीआईएसएफ कर्मियों का शक गहरा गया। पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सीसीटीवी से दिलजोत के गतिविधियों की जांच गई तो पता चला कि वह चेक इन काउंटर पर गया ही नहीं। उसके बदले एयर इंडिया में तैनात क्रू मेंबर रोहन वर्मा चेक इन की प्रक्रिया पूरी करने गया था। इसके बाद रोहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने बताया कि गलत कागजात के जरिये इमिग्रेशन प्रक्रिया को पूरी करने गया था। उसके सहकर्मी मोहम्मद जहांगीर ने ऐसा करने के लिए कहा था। इसके एवज में उसे 80 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलजोत के साथ दो और यात्री थे। तीनों के कागजात की प्रक्रिया उसे पूरी करने के लिए कहा गया था। इसके बाद सीआईएसएफ ने जहांगीर को हिरासत में लिया। उसने बताया कि महिपालपुर निवासी राकेश ने उसे प्रति यात्री 40 हजार रुपये देने का वादा किया था। सीआईएसएफ अधिकारियों ने मामले की जानकारी एआईएसएटीएस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। जांच करने के दौरान दो अन्य कर्मचारी यश और अक्षय नारंग ने भी मामले में शामिल होना कबूल लिया। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed