फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last day of admission from first cut off in delhi university 

डीयू दाखिले की दौड़ः पहली कट ऑफ के तहत दाखिले का आज आखिरी मौका

Mon, 01 Jul 2019 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2019 07:26 AM IST
विज्ञापन
last day of admission from first cut off in delhi university 
डीयू दाखिला प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के पाठ्यक्रमों में पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला लेने का सोमवार को अंतिम मौका है। दूसरी कट ऑफ 4 जुलाई को जारी होगी और इसके आधार पर उसी दिन से दूसरी कट ऑफ के दाखिले शुरू होंगे।

विज्ञापन


दाखिला नियमों के तहत हर कट ऑफ के बाद छात्रों को दाखिले के लिए 3 दिन दिए जाएंगे। पहली कट ऑफ में जिन छात्रों का नंबर आया है, उनके लिए इस कट ऑफ के तहत दाखिला लेने के लिए सोमवार आखिरी दिन है। यदि किसी छात्र ने दाखिला नहीं लिया है तो वह अपने चुनिंदा कॉलेज में पहुंचकर दाखिला ले सकता है।  
विज्ञापन


डीयू सूत्रों के मुताबिक, यदि कोई विद्यार्थी पहली कट ऑफ के तहत किन्हीं कारणों से 3 दिनों में दाखिला नहीं ले पाता है तो उसे दूसरी कट ऑफ में दाखिले का अवसर मिलता है, लेकिन यह मौका उस कोर्स में सीट खाली होने की स्थिति में ही दिया जाता है, जिसमें विद्यार्थी दाखिला लेना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि डीयू से संबद्ध कॉलेजों में 62 हजार में से अभी तक 10 हजार से ज्यादा सीटें भर चुकी हैं। इस बार कॉलेजों में दाखिले के लिए दाखिला कमेटी ने 5 कट ऑफ लिस्ट जारी करने का फैसला किया है। यदि इसके बाद सीटें खाली रहतीं है तो दाखिला कमेटी और कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर सकती है। 


डीयू प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों को हिदायत दी गई है कि कट ऑफ में अपना नंबर आने पर 3 दिनों के भीतर दाखिला ले लें, अन्यथा अगली कट ऑफ आने के इंतजार में उनके चुनिंदा विषयों की सीटें भरने की स्थिति में उन्हें दाखिला लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed