फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu : notice sent to four students for standing against Compulsory attendance policy

JNU : अनिवार्य उपस्थिति पॉलिसी का छात्रों ने किया विरोध तो जारी हो गया ऐसा नोटिस

Fri, 12 Jan 2018 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
jnu : notice sent to four students for standing against Compulsory attendance policy
JNU

जवाहर नेहरू विश्वविद्यालय में अनिवार्य उपस्थिति मामले में छात्रसंघ और विश्वविद्यालय प्रबंधन के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। दरअसल, प्रबंधन ने कुलपति कार्यालय के बाहर इस पॉलिसी पर सवाल उठाने के साथ विरोध प्रदर्शन करने पर चार छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष गीता कुमारी के मुताबिक, 4 जनवरी को कुलपति कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था। छात्रसंघ के सदस्य कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान हमने सवाल उठाया कि एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में उपस्थिति को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया था। जबकि कुलपति ने अपनी मर्जी से प्रस्ताव पारित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिवार्य उपस्थिति जबरदस्ती छात्रों पर थोपा गया फैसला है। इस फैसले का छात्रसंघ ही नहीं, बल्कि सभी छात्र विरोध कर रहे हैं। सवाल उठाने के नाम पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।


यह नोटिस जेएनयू छात्रसंघ को भेजा गया है। बता दें कि इस मामले में 25 सौ छात्रों ने हस्ताक्षर कर विरोध जताया है। वहीं, छात्रों ने रजिस्टर में भी हाजिरी का विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed