दुखद: पूर्व एनएसजी प्रमुख जेके दत्त का कोविड से निधन, मुंबह हमले में कमांडो टीम का किया था नेतृत्व
मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो टीम का नेतृत्व करने वाले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त का कोरोना से निधन हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में साल 2008 में हुए आतंकवादी हमलों के दौरान कमांडो टीम का नेतृत्व करने वाले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त का कोरोना से निधन हो गया। आईपीएस ज्योति कृष्ण दत्त का कोरोना संक्रमित होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने बुधवार को अखिरी सांस ली। वह 72 साल के थे।राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए कहा कि हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।
Jyoti Krishan Dutt IPS, former DG NSG (Aug 2006-Feb 2009) passed away in Gurugram, today. NSG condoles his untimely demise. He will always be remembered for his leadership during Operation Black Tornado (Mumbai 2008): National Security Guard (NSG) pic.twitter.com/l1U2ypqah4
— ANI (@ANI) May 19, 2021विज्ञापन
एनएसजी के पूर्व महानिदेशक जेके दत्त के परिवार के एक सदस्य ने बताया किऑक्सीजन का स्तर लगातार गिरने के बाद उन्हें बीते महीने 14 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनका बेटा नोएडा में रहता है और उनकी बेटी अमेरिका में रहती है। बता दें कि साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में दत्त ने 'आपरेशन ब्लैक टॉरनेडो' का नेतृत्व किया था। वह 1971 बैच के बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे।
ज्योति कृष्ण दत्त (जेपी दत्त) साल 2006 से 2009 तक नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के प्रमुख रहे थे। इसके अलावा, वह सीबीआई के संयुक्त निदेशक भी रहे थे। दत्त के निधन पर एनएसजी ने शोक प्रकट करते हुए उनकी सेवाओं को याद किया है। एनएसडी की ओर से ट्वीट करके कहा गया, ''ज्योति कृष्ण दत्त (आईपीएस, पूर्व डीजी, एनएसजी: अगस्त 2006- फरवरी 2009) का 19 मई को गुरुग्राम में निधन हो गया। एनएसजी पूर्व डीजी के दुखद और असामयिक निधन पर शोकाकुल है और राष्ट्र के लिए उनकी विशिष्ट सेवा को याद करता है।''
बता दें कि साल 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में दत्त ने 'आपरेशन ब्लैक टॉरनेडो' का नेतृत्व किया था। वह 1971 बैच के बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे।