फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   जिले में 8 नए सरकारी पुस्तकालय खोलने की तैयारी कुल 9 हो जाएगी संख्या, युवाओं के बीच पठन-पाठन को बढ़ावा देना है मकसद

जिले में 8 नए सरकारी पुस्तकालय खोलने की तैयारी कुल 9 हो जाएगी संख्या, युवाओं के बीच पठन-पाठन को बढ़ावा देना है मकसद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
जिले में 8 नए सरकारी पुस्तकालय खोलने की तैयारी 

कुल 9 हो जाएगी संख्या, युवाओं के बीच पठन-पाठन को बढ़ावा देना है मकसद
नरेश दलाल मुख्य लाइब्रेरियन और नोडल अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुग्राम। युवाओं के बीच पठन-पाठन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से जिला गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर 8 नए पुस्तकालय शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन पुस्तकालयों का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। गुरुग्राम जिला राजकीय पुस्तकालय के मुख्य लाइब्रेरियन और नोडल अधिकारी नरेश दलाल बताते हैं कि सरकार का फोकस मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं पर है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 8 नए पुस्तकालय अलग-अलग स्थानों पर खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें पटौदी ब्लॉक के तहत बिलासपुर में, पटौदी ब्लॉक के ही बोहराकलम में, गुरुग्राम साउथ अर्बन एस्टेट में, सोहना में, फर्रूखनगर में, मानेसर के कासन में और कासन के नाहरपुर में पुस्तकालय खोले जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेश दलाल बताते हैं कि इसके लिए भूमि देख ली गई है। अन्य औपचारिकताएं पूरी करके निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। प्रत्येक पुस्तकालय में एक कंप्यूटर, कुछ पुस्तकें, दैनिक पत्र और फर्नीचर की व्यवस्था स्वीकृत हो गई है। इन पुस्तकालयों के शुरू होने से जिला गुरुग्राम में सरकारी स्तर पर पुस्तकालयों की संख्या 9 हो जाएगी। इसका लाभ छात्रों के साथ-साथ सीनियर सिटीजन, गहन अध्ययन प्रेमी व पुस्तक प्रेमियों को भी मिलेगा।

जिले में 8 नए सरकारी पुस्तकालय खोलने की तैयारी 

कुल 9 हो जाएगी संख्या, युवाओं के बीच पठन-पाठन को बढ़ावा देना है मकसद
जिला पुस्तकालय गुरुग्राम - फोटो : Amar Ujala
जिला पुस्तकालय गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed