फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   youths

युवाओं ने संभाला मोर्चा, कर रहे गरीबों की मदद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
youths
फोटो सहित --- युवाओं ने संभाला मोर्चा, अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद - खाना और राशन की व्यवस्था में जुटे हैं युवा - मनोचिकित्सक हेमिका दे रहीं हैं निशुल्क परामर्श माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान चल रहीं तमाम सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भूमिका उभर कर आ रही है। कई ऐसे युवा हैं जो खाना और राशन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं। तो कुछ अपने ही तरीके से लोगों की फोन पर सेवा कर रहे हैं। युवा उद्यमी अभिषेक गुप्ता, समाजसेवी स्वदेश यादव और मनोचिकित्सक हेमिका अग्रवाल लोगों की परेशानी कम करने के लिए अपने स्तर पर तेजी से काम कर रहे हैं। मनोचिकित्सक हेमिका तो फोन पर लोगों को निशुल्क परामर्श देकर तनाव मुक्त करने का काम कर रही हैं। --- फायर स्टार क्लब व सोशल अवेयरनेस सोसाइटी जरूरतमंद को करा रहे भोजन : राजनगर की सोशल अवेयरनेस सोसायटी और फाइव स्टार क्लब प्रतिदिन लगभग 100 परिवारों के भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। फायर स्टार क्लब के संस्थापक स्वदेश यादव ने बताया वह लगातार चिन्हित परिवारों को भोजन करा रहे हैं। साथ ही कई परिवारों को राशन उपलब्ध करा चुके हैं। यह मुहिम जब तक हालात सामान्य होने तक जारी रहेगी। इसमें आदित्य पंडित, निपुण अग्रवाल, सूरज गर्ग, पवन कुमार, विनीत शर्मा, गोल्डी सहगल, वीरेंद्र सारस्वत, ओमप्रकाश भोला, तरुण अरोड़ा, नीरज त्यागी, ओमदत्त कौशिक, विजय लुम्बा आदि सहयोग कर रहे हैं। --- 35 लोगों को तनाव मुक्त कर चुकी हैं डा. हेमिका : लॉकडाउन में लोगों को तनाव से बचाने के लिए मनोचिकित्सक डा. हेमिका अग्रवाल ने टेलीफोनिक काउंसलिंग शुरू की है। लॉकडाउन होने के बाद से अब तक वह 35 लोगों की काउंसलिंग कर चुकी हैं। डा. हेमिका की इस मुहिम में उनके पिता वरिष्ठ मनोचिकित्सक डा. आर. चंद्रा और मनोकाउंसलर डा. संजीव त्यागी भी जुड़ गए हैं। तीनों ने मिलकर संवेदना सोसायटी के तहत लोगों की निशुल्क कांउसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। डा. हेमिका ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कोई भी फोन कर जानकारी ले सकता है। उन्होंने बताया कि 9810165161 पर डा. आर. चंद्रा और वह खुद लोगों की काउंसलिंग कर रही हैं। जबकि 8800637300 पर डा. संजीव त्यागी लोगों की काउंसलिंग पिछले एक सप्ताह से कर रहे हैं। ---- जरूरतमंदों तक खाना पहुंचा रहे अभिषेक उद्यमी अभिषेक गुप्ता संकट की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद बढ़चढ़ कर रहे हैं। इसके लिए अपने दोस्तों के साथ लॉकडाउन में बेसहारा लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं। खाने के पैकेट बनवाकर लोगों तक पहुचाये जा रहे हैं। अभिषेक ने बताया कि पुलिस और प्रशासन के माध्यम से भोजन के पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। जबकि कच्चा राशन भी लोगों को दिया जा रहा है, जिससे लोग राशन के लिए घरों से बाहर न निकलें। सभी औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार भोजन पहुंचाया जा रहा है। इसमें उनके दोस्त आलेख गर्ग, रजत, अंकुर गोयल, शुभम गुप्ता पूरी सहायता कर रहे हैं। सभी दोस्त खाने का पूर्ण भुगतान डिजिटल माध्यम से भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed