फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   two more corona positive found in bulandshahr

बुलंदशहर में मिले दो और कोरोना पॉज़िटिव मरीज़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
two more corona positive found in bulandshahr
जानकारी के अनुसार यह लोग गत लोग एक अप्रैल को एक ट्रक में बैठकर जनपद बुलन्दशहर से गुजरते समय पकडे गए थे। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया था कि वे मरकज मस्जिद निजामुद्दीन दिल्ली से आ रहे हैं और मेरठ होते हुए आए हैं और मालेगांव नासिक , महाराष्ट्र की तरफ जा रहे हैं । उस ट्रक में ड्राईवर सहित कुल 13 लोग थे , जिन्हें सड़क से पकडकर ट्रक सहित सीधे शिव कुमार जनता इण्टर कॉलेज, जहांगीराबाद में लाया गया तथा कोरेन्टाइन में रखा गया और सभी लोगों के सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया था। ज़िलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उन 13 में से आज दो केस पॉजिटिव पाये गये हैं , जिन्हें तत्काल जिला प्रशासन द्वारा कोविड - 19 श्रेणी - 1 जटिया अस्पताल खुर्जा में इलाज के लिए शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही 11 लोगों में से 03 लोगों , जिनके टेस्ट सेम्पिल नेगेटिव आए हैं , उन्हें कालिंदी कुंज खुर्जा में स्थित इन्स्टीट्यूशनल कोरेन्टाइन में रखा जा रहा है और आठ लोगों, जिनके टेस्ट सेम्पिल अभी भी प्रतीक्षारत हैं, उन्हें रैन बसेरा खुर्जा में भेजा जा रहा है। साथ ही शिव कुमार जनता इण्टर कॉलेज, जहागीराबाद को तत्काल प्रभाव से सैनेटाइज करके सील किया जा रहा है और आस - पास के एरिया को सैनटाइज किया जा रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed