फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three spots sealed in bulandshahar due to corona

बुलंदशहर के तीन स्पॉट पूरी तरह किए सील

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Three spots sealed in bulandshahar due to corona
रुकनसराय में फोर्स के साथ गश्त करते डीएम और एसएसपी - फोटो : AMAR UJALA
कोरोना मरीजों की जनपद में संख्या बढऩे पर प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। सिकंदराबाद के वीरखेड़ा गांव, बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रुकनसराय व जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के शिव कुमार जनता इंटर कालेज के आसपास के इलाके मोहल्ला लोध राजपूतान, बंशीधर, अंसारियान व आहनग्रान को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला रूकनसराय में मंगलवार को कोरोना पॉजीटिव पाया गया बागपत निवासी जमाती रूका था। उस घर समेत पूरे इलाके को बुधवार को नगर पालिका द्वारा सैनिटाइज कराकर सील करा दिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को थर्मल स्केनिंग के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। डीएम रविंद्र कुमार एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिस घर में जमाती रूके थे उसके आसपास के घरों में निशुल्क मास्क का वितरण किया और घरों से बाहर न निकलने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, सीएमओ डा. केएन तिवारी, नगर मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्रा, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र, ईओ नगर पालिका, नगर कोतवाल अरूणा राय आदि मौजूद रहे। कोट.. जनपद के तीन स्थानों को चिन्हित कर सील कर दिया गया है। जिसमें सिकंदराबाद का गांव वीरखेड़ा, बुलंदशहर का मोहल्ला रुकनसराय व जहांगीराबाद क्षेत्र में जनता इंटर कालेज के आसपास के मोहल्लों को सील किया गया है। जनपद के अन्य स्थानों पर लॉकडाउन पूर्व की भांति ही रहेगा। साथ ही लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार की कोई भ्रांति न फैलाएं। - रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed