फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sharab ke theke mein chori ka khulasa, ek girftar

शराब ठेके में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
sharab ke theke mein chori ka khulasa, ek girftar
फोटो समाचार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉक डाउन के दौरान देसी शराब के ठेके में छत तोड़कर की गई चोरी का सिहानी गेट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में एक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच पेटी शराब बरामद की गई है। दूसरा चोर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सिहानीगेट कोतवाल गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान सेवानगर नंदग्राम मार्ग स्थित देसी शराब के ठेके में 30 मार्च को छत तोड़कर चोरी कर ली गई थी। चोर ठेके से 28 पेटी चोरी कर ले गए थे। अगले दिन 31 मार्च को ठेके मालिक दीपक शर्मा ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और छानबीन की थी।
विज्ञापन
चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में लग गई थी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली कि ठेके में चोरी करने वाला झुग्गी झोपड़ी नंदग्राम निवासी भुल्ली है। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भुल्ली को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि चोरी उसने और उसके साथी जाबिर ने की थी। उसके हिस्से में 12 पेटी आई थी, जबकि अन्य पेटी जाबिर लेकर चला गया था। 7 पेटी उसने बेच दी थी, जबकि पांच पेटी पुलिस ने बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि जाबिर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed