{"_id":"5e85b24f8ebc3e76ca4a3111","slug":"sanitization-kar-rahe-nigam-karmi-se-maarpeet183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजेशन कर रहे निगमकर्मी से मारपीट, हंगामा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सैनिटाइजेशन कर रहे निगमकर्मी से मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन कर रहे निगम कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। घटना के बाद अन्य निगम कर्मचारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर निगम अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे निगम कर्मचारियों को शांत कराया।
इस संबंध में हमलावर के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। विजयनगर थाने के सामने सेक्टर12 के ए-ब्लॉक में निगम कर्मचारी दीपक परिवार के साथ रहता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए दीपक बिछड़ गेट के निकट सेक्टर-11 में अधिकारियों के आदेश पर मशीन द्वारा सैनिटाइजेशन कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान ब्लॉक में रहने वाला एक व्यक्ति ने दीपक से कहा कि सैनिटाइजेशन पहले उसके घर पर की जाए। इस पर दीपक ने कहा कि वह पूरे ब्लॉक में सैनिटाइजेशन कर रहा है और उनके घर पर भी हो जाएगा।
आरोप है कि इसी बात को लेकर व्यक्ति ने दीपक के टेंपो की चाबी निकाल ली। आरोप है कि जब इसका दीपक ने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर आया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही पहुंच गए अन्य कर्मी
सहकर्मी से मारपीट की बात का पता अन्य निगम कर्मचारियों को चला तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलने पर निगम अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे निगम कर्मचारियों को शांत कराया।
विजयनगर एसएचओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि तहरीर आने के बाद हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उनका कहना है कि लॉक डाउन के दौरान व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन