फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sample send corona checkup 136 jamati

136 जमातियों के लिए भेजे जाएंगे सैंपल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
sample send corona checkup 136 jamati
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन
गाजियाबाद। मरकज मस्जिद से जमात में वापस हुए 136 जमातियों को चार अलग- अलग स्थानों पर भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को पसौंडा क्षेत्र के 23 व साहिबाबाद के तीन लोगों की सूची सौंपी है।  निजामुद्दीन के मरकज मस्जिद में रुके लोगों में कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर जिले से जमात में शामिल होने वालों को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से कोरेंटीन किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि अब तक 90 लोगों को डासना स्थिति सुंदरदीप आयुर्वेदिक अस्पताल, 36 सूर्या अस्पताल मुरादनगर, 5 एमएमजी, 5 संजयनगर अस्पताल में कोरेंटीन किया गया है। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रह हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब तक कैला भट्ठा से 11, भोजपुर से 16, मुरादनगर से 6, हिंडन विहार से 25, मूसरी से 11, पसौंडा से 77 लोगों को कोरेंटीन किया गया है। पुलिस ने जो नई सूची उपलब्ध कराई है, उसमें भी पसौंडा क्षेत्र के 23 लोग और शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई जमाती ऐसे हैं जो जमात में शामिल होने से इंकार कर रहे थे तो उन्हें पुलिस की मदद से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed