फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   sakht hoga lockdown, police karmiyon ko banti anti corona kit

सख्त होगा लॉकडाउन, पुलिसकर्मियों को बांटी एंटी कोरोना किट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
sakht hoga lockdown, police karmiyon ko banti anti corona kit
फ़ोटो समाचार
विज्ञापन
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए यूपी-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को एंटी कोरोना किट बांटी गई। यूपी 112 प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में किट वितरित की। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि लॉक डाउन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए किट वितरित की गई हैं। यूपी-112 के नोडल अधिकारी व एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि यूपी-112 के वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाव हेतु एन्टी कोरोना किट का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में यूपी-112 के अंतर्गत संचालित करीब 40 दो दोपहिया व 59 चारपहिया (कुल 99) पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनेटाइजर, ग्लब्स, हैण्डवाश, सर्फ, गर्म पानी के लिए की बोतलें , फुल बाॅडी सूट आदि उपलब्ध कराए गए हैं। लॉक डाउन को और अधिक प्रभावी बनाएं : एसएसपी एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मचारियों को लाॅकडाउन और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहीं भी भीड़ इकट्ठी न होने तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में पैदल चलने वालों का कोई भी मूवमेंट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed