माय सिटी रिपोर्टर
गाजियाबादl देशव्यापी लॉकडाउन में वंचितों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभियान लगातार जारी हैl आरएसएस के सहयोगी संगठन सेवा भारती ने लगातार पांचवे दिन महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को खाने के पैकेट और राशन सामग्री का वितरण कियाl बुधवार को आरएसएस के 350 कार्यकर्ताओं ने खाने के 10318 पैकेट और 87 क्विंटल खाद्य सामग्री का 780 परिवारों में वितरण कियाl राष्ट्रीय सेवा भारती महानगर मंत्री राजेश गर्ग ने बताया कि सेवा भारती की विभिन्न टीमें पूरे महानगर में सक्रियता से वंचित और जरूरतमंदों की सेवा कर रही हैl बुधवार को सेवा भारती के 350 कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप से राजनगर एक्सटेंशन, नंदग्राम, विजयनगर, पटेलनगर, लालकुआं, आरडीसी, डासना सहित विभिन्न क्षेत्रों में 10318 भोजन पैकेट ओं का वितरण कियाl इसके अलावा 87 कुंतल खाद्य सामग्री में लोगों को आटा, चावल, दालें, आलू, सरसों का तेल, नमक, हल्दी इत्यादि सामग्री का वितरण किया गयाl बुधवार को कुल 780 परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गयाl राहत सामग्री पाने के लिए लोग सेवा भारती के हेल्पलाइन नंबर 9136207474 फोन करके मदद प्राप्त कर सकते हैंl --- पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर ने 300 परिवारों को दी खाद्य सामग्री की किट लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर ने राजनगर एक्सटेंशन में 300 गरीब मजदूरों परिवारों को खाद्य सामग्री की मोदी किट प्रदान कीl खाद्य सामग्री की मोदी कैट में आटा, दाल, चावल, चीनी, चायपत्ती, मसाले, साबुन, घी, तेल, सब्जी आदि वितरित की गईl इस मौके पर विजय मोहन, लालचंद शर्मा, सुनील मिगलानी, विनोद जिंदल, ज्ञानेंद्र सिंघल, सौरभ जायसवाल सहित आदि लोग मौजूद रहेl