फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   pmjdy

प्रधानमंत्री जनधन योजना का लाभ दे रहे हैं बैंक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
pmjdy
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉकडाउन के समय में लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री जनधन खातों में 500 रुपये की धनराशि खाताधारकों को दी जा रही है। इसमें अभी तक जिले को करीब दस करोड़ रुपये का भुगतान केंद्र सरकार ने किया है। गाजियाबाद में आठ लाख 42 हजार जनधन खाते हैं, जिनमें तय शेड्यूल के मुताबिक खाताधारकों को रकम दी जा रही है। लीड बैंक अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन के तहत जिन खातों का अंतिम अंक छह या सात है, अब उन खातों में सरकार द्वारा भेजी गई राशि की निकासी आठ अप्रैल को खाताधारक कर सकते हैं। जिन खातों का अंतिम अंक आठ या नौ है, उनके लिए मंगलवार को केंद्र सरकार से धनराशि मिल जाएगी और इनका भुगतान नौ अप्रैल को कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नौ अप्रैल के बाद आगे की योजना पर चर्चा की जाएगी। अगर सरकार से निर्देश मिलते हैं तो शेड्यूल को जारी भी रखा जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक कुबेर दत्त ने बताया कि खातों से राशि निकालने में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जा रहा है। बैंकों में लोगों की भीड़ न लगे, इसके लिए खाता अंकों के मुताबिक शेड्यूल तैयार किया गया था। सभी खाताधारकों तक इसकी सूचना पहुंच रही है। जिनके मोबाइल नंबर खातों से अटैच्ड हैं, उनके मोबाइल पर मैसेज से धनराशि पहुंचने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed