{"_id":"5e85b2148ebc3e76ad648a96","slug":"paise-hadap-kar-bahu-bete-ne-ghar-se-nikaali-vardha88","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे हड़पकर बेटे-बहू ने घर से निकाली वृद्धा, केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पैसे हड़पकर बेटे-बहू ने घर से निकाली वृद्धा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। पैसे हड़पने के बाद बेटे-बहू द्वारा मारपीट करके एक वृद्धा को घर से निकालने का मामला सामने आया है। वृद्धा का आरोप है कि उसके बेटे-बहू ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश भी की। कोर्ट के आदेश पर कवि नगर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ हत्या की कोशिश व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
आरकेपुरम गोविंदपुरम में रहने वाली वृद्धा ओमकारी ले मुताबिक उनके पति का देहांत हो चुका है। देहांत से पूर्व पति ने उसके नाम 5 लाख रुपये का एक आरडी अकाउंट खुलवाया था। पति ने कहा था कि भगवान न करे कि उन्हें कुछ हो गया तो वह इस रकम के ब्याज से अपना गुजर कर लेना।
वृद्धा का कहना है कि उक्त रकम पर छोटे बेटे मनोज और उसकी पत्नी नीतू की शुरू से नजर थी। जिसे हड़पने के लिए वह आए दिन उनके साथ मारपीट करने लगे और एक बार गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया। इसी क्रम में दोनों उसे जबरन डाकघर ले गए और खाता बंद करा दिया।
विज्ञापन
बाद में बेटे और बहू ने जबरन उससे एक सेल्फ चेक पर साइन करा लिए और पांच लाख बीस हजार रुपए की रकम निकालने के बाद उन्हें मारपीट कर घर से निकाल दिया।पुलिस से शिकायत करने के बाद जब पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता अदालत की शरण में पहुंची।
एसएचओ कविनगर मोहम्मद असलम का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर पैसा हड़पने और हत्या की कोशिश करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन