फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lockdown

बालकनी में खड़े होकर कर रहे हैं सामूहिक आरती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
lockdown
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। लाकडाउन के बीच बोरियत दूर करने और परिवार एवं सोसायटी में साकारात्मकता बढ़ाने को सभी लोग धर्म और साधना की ओर बढ़ रहे हैं। लोग दिन भर घर में बंद रहते हैं लेकिन शाम के समय सब अपने घरों से निकलकर बालकनी में खड़े होते हैं और सामूहिक आरती करते हैं। बता दें कि ऐसी शुरुआत सबसे पहले इंदिरापुरम की क्लाउड नाइन सोसायटी में हुई थी। लॉक डाउन के बाद से ही हर शाम बालकनी में अलग-अलग गीत-संगीत प्रतियोगिता कराई जाती रही है। वहीं अब अन्य सोसायटियों में भी ऐसा शुरू हो गया है। वैशाली स्थित एपेक्स ग्रीन वैली सोसायटी में भी अब हर शाम लोग बालकनी में खड़े होकर संध्या आरती करते हैं। शाम सात बजते ही लोग अपनी-अपनी बालकनी में आकर खड़े होते हैं और सोसायटी के मंदिर की ओर मुंह कर आरती करते हैं।
विज्ञापन
सोसायटी निवासी अर्चना गर्ग ने बताया कि यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से चल रहा है। लॉक डाउन के पहले दिन से ही सोसायटी का मंदिर बंद पड़ा है। ऐसे में लोग सामूहिक आरती बालकनी में ही खड़े होकर कर रहे हैं। इससे बच्चों में भी साकारात्मकता आ रही है। स्थानीय निवासी अक्षिका ने बताया कि दिन भर बच्चे घर में बोर हो जाते हैं ऐसे में शाम की आरती का सभी को काफी इंतजार रहता है। लॉक डाउन के बीच यह साधना और मनोरंजन का बड़ा जरिया है जब लोग एक दूसरे से मुखातिब होते हैं।\n\n----------------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed