फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   lock down me bech rhe the murga

लॉक डाउन में भीड़ लगाकर बेच रहे थे मुर्गा, 5 गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
lock down me bech rhe the murga
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन कर मुर्गे बेच रहे 5 लोगों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक जिस जगह पर मुर्गे बेचे जा रहे थे, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। नगर कोतवाल विष्णु कौशिक ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को ट्रक यूनियन पहुंची गश्त के दौरान रेड मॉल के पीछे भीड़ लगी मिली। पास जाकर देखा तो वहां कुछ लोग मुर्गे बेच रहे थे। पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त लोग सामूहिक रूप से खड़े होकर साफ-सफाई, सुरक्षा एवं लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे थे। जिसके कारण संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना थी। आरोपियों की पहचान इस्लामनगर निवासी तनवीर, अखलाक व सिराजुद्दीन, मोती मस्जिद कैला भट्ठा निवासी रियाजुद्दीन, नासिर निवासी आशियाना सिटी लोनी के रूप में हुई। सभी के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed