{"_id":"5e834a218ebc3e78bc6b7256","slug":"lg-electronic8","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने कोरोना से निबटने के लिए दिया सहयोग","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने कोरोना से निबटने के लिए दिया सहयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कोविड-19 संकट से निपटने में दिया सहयोग\r \r - आइसोलेशन वार्ड्स के लिए आवंटित अस्पतालों को कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पाद दान किए जाएंगे\r - अक्षय पात्रा को दो करोड़ रुपए दान देकर कराई भोजन के पैकेट की व्यवस्था\r गाजियाबाद। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने कोविड-19 के विरूद्ध लड़ाई में सहयोग देने का संकल्प लिया है। लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों और दैनिक वेतन कर्मियों की बड़ी संख्या प्रतिदिन संघर्ष कर रही है और जीवित रहने के लिये जरूरी सामान चाह रही है। एलजी ने भारत भर में ऐसे लोगों को भोजन प्रदान करने के लिये अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ भागीदारी करने का दायित्व लिया है। एलजी करीब 1 मिलियन भोजन के पैकेट का प्रायोजक होगा। इसके अलावा और डॉक्टरों तथा रोगियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लक्ष्य के साथ एलजी इंडिया आइसोलेशन वार्ड्स के लिए आवंटित अस्पतालों को उत्पाद भी दान कर रहा है। यह ब्रांड 50 राज्य और जिला अस्पतालों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वाटर प्यूरीफायर, एयरकंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और टीवी प्रदान करेगा। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक यंग लाक किम ने कहा इस अस्थिर और अनिश्चित समय में एलजी इंडिया एक अर्थपूर्ण योगदान के साथ भारत सरकार और उसके नागरिकों को सहायता और सहयोग देने में विश्वास करता है। हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिये इस आवश्यक लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को करीब एक मिलियन भोजन के पैकेटों को दान कर रहे हैं। हम कोविड-19 के लिये विभिन्न राज्य अस्पतालों को हमारे कई उत्पाद भी प्रदान कर रहे हैं। हमारी पहल इस संकट की घड़ी में सकारात्मक तरीके से जरूरतमंद लोगों की मदद करने और समाज में योगदान देने के लिए हैं। चीफ मार्केटिंग ऑफिसर संदीप तलवार ने कहा कि लॉकआउट के कारण भूख एक बड़ी चुनौती है। इस महामारी के विरुद्ध लड़ने में एलजी देश के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।