फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   भीड़भाड़ के कारण मंडी समिति ने हटवाईं रेहडी-पटरी

भीड़भाड़ के कारण मंडी समिति ने हटवाईं रेहडी-पटरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
भीड़भाड़ के कारण मंडी समिति ने हटवाईं रेहडी-पटरी
भीड़भाड़ के कारण मंडी समिति ने हटवाईं रेहडी-पटरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। कोरोना को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच मंडी में भीड़भीड़ होने पर शुक्रवार को मंडी समिति ने कार्रवाई की।इसमें रेहड़ी पटरी और खोखों को हटवा दिया। समिति के सचिव ने दो दिन तक यह कार्रवाई चालू रखने की बात कही है।  कोरोना वायरस में एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण न फैले इसके लिए लागू लॉकडाउन का शुक्रवार को साहिबाबाद सब्जी मंडी में पालन नहीं हो रहा था। मंडी समिति के सचिव विश्वेंद्र पवार ने बताया कि सब्जी मंडी से सभी फुटकर सब्जी विक्रेताओं को हटा दिया गया है। सभी निर्देश दिए हैं कि आढ़त के सामने फुटकर सब्जी विक्रेता की दुकान न लगने दें। आढ़ती केवल थोक में सब्जी बेचें। वहीं , आढ़त पर काम करने वाले पल्लेदार व मुनीम को मास्क व सैनिटाइजर दिया जाए। इस बीच मंडी में लगे करीब 40 रेहड़ी पटरी और खोखे को हटाने की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed