{"_id":"61152ba28ebc3e68723770fa","slug":"ghaziabad1628777378","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने ट्यूशन जा रही छात्रा से की छेड़छाड़","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मनचलों ने ट्यूशन जा रही छात्रा से की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों ने टयूशन जा रही छात्रा से की छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। बाइक सवार दो मनचलों ने अश्लील फब्तियां कसते टयूशन जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गये। पुलिस से पीडि़ता के परिजनों ने गुहार लगाई है।
एक कॉलोनी निवासी युवती बीकॉम फाइनल की छात्रा है। वह गाजियाबाद के कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा पैदल ही टयूशन पढऩे के लिए पैदल ही कोचिंग सेंटर जा रही थी। आरोप है कि बीच कॉलोनी के बीच रास्ते में छात्रा पहुंची तो बाइक सवार दो मनचलों ने छात्रा को रोक लिया और अश्लील फब्तियां कसते छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपियों ने छात्रा के साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन