{"_id":"60b626e18ebc3e6e8d211dfe","slug":"ghaziabad1622550241","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी, बारिश से विद्युत आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आंधी, बारिश से विद्युत आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी, बारिश से विद्युत आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन
- मंगलवार दोपहर तक सुचारू हो सकी आपूर्ति
- कई क्षेत्रों में विद्युत लाइन पेड़ गिरने से हुई क्षतिग्रस्त
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सोमवार देर रात तेज आंधी और बारिश से जिले में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिर पड़े। इसके अलावा कुछ इलाकों में लाइन में फाल्ट की शिकायत भी सामने आई। आंधी बारिश रुकने के बाद भी इन क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। मंगलवार दोपहर तक विद्युत निगम के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर आपूर्ति सुचारू कराई।
जिले में आंधी, बारिश से बिजली आपूर्ति बुरी तरह से चरमरा गई। शहर में विद्युत निगम ने करीब चार घंटे का शटडाउन लिया। कुछ क्षेत्रों में 10 तक बिजली गुल रही। कुछ क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिरने की सूचना अधिकारियों को मिली। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण सभी स्टेशन से आपूर्ति बंद कर दी गई। सुबह पांच बजे शहर की आपूर्ति सुचारू हुई। आंधी के चलते कमला नेहरूनगर में लाइन पर पेड़ गिर गया। इस वजह से अवंतिका, राजनगर, कविनगर में आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा नेहरुनगर, लालकुआं, नवयुग मार्केट में भी लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना विभाग को मिली। सूचना मिलने के बाद पेड़ हटाने और लाइन की मरम्मत करने का काम चलता रहा। ऐसे में कई फीडरों पर दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। सुबह बिजली न रहने से कई इलाकों में पानी का संकट भी खड़ा हो गया।
----
विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना के बाद मौके पर टीम रवाना हो गईं। पेड़ हटाने के बाद लाइन को ठीक कराया गया। दोपहर 12 बजे तक जिले में आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
- पंकज, मुख्य अभियंता
विद्युत निगम