{"_id":"60b6213d8ebc3e7fd8223e21","slug":"ghaziabad1622548796","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
विज्ञापन
----
हाउस टैक्स में बढ़ोत्तरी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
- काली पट्टी बांधकर व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में 15 फीसदी बढ़ोत्तरी का व्यापारियों ने मंगलवार को विरोध किया। बाजारों में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और निगम के खिलाफ नारेबाजी की। महानगर उद्योग व्यापार मंडल और गाजियाबाद कैमिस्ट एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन कर वृद्धि वापस लेने की मांग की है।
महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में नगर निगम गाजियाबाद द्वारा 15 फीसदी हाउस टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में विभिन्न इकाइयों द्वारा बाजार में काली पट्टी बांधकर और काले झंडे के साथ विरोध किया। महामंत्री अशोक चावला ने गांधीनगर व्यापार मंडल के साथियों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इसके अलावा संजयनगर, विजयनगर सहित अन्य क्षेत्रों में विरोध किया गया। महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान ने कहा कि जब तक हाउस टैक्स बढ़ाने की घोषणा को वापस नहीं लिया जाता व्यापार मंडल लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करता रहेगा।
---
दवा मंडी में व्यापारियों ने दिखाए काले झंडे:
दवा व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा घोषित भवन कर वृद्धि के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने काले झंडे दिखाकर निगम का विरोध किया। अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने कहा कि
विज्ञापन
दवा व्यापारियों की मांग है की कोरोना काल की महात्रासदी में नगर निगम को भवन कर वृद्धि वापस लेनी चाहिए और वर्तमान भवन कर को एक वर्ष के लिए स्थगित कर देना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में राजीव त्यागी , आर. पचौरी, सौरभ त्यागी, प्रवीण चौधरी, हेमंत मालिक, हितेंद्र शर्मा, यश्वनी कुमार, अमित बंसल, संदीप गर्ग, संजीव शर्मा, रजनीश वर्मा, शैलेश कुमार, प्रदीप पाल, अनिल गुप्ता, तुषार अरोड़ा, आयुष सिंघल, अजय बंसल, विशाल शर्मा, पंकज गर्ग, अनुज गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन