फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बोर्ड बैठक में 15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ, 24 प्रस्ताव भी पास

बोर्ड बैठक में 15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ, 24 प्रस्ताव भी पास

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में 15 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ, 24 प्रस्ताव भी पास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मोदीनगर। नगर पंचायत फरीदनगर कार्यालय परिसर में सोमवार को बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंद्रह करोड रुपये का बजट पास किया गया। जबकि 24 प्रस्ताव विकास कार्य करने के लिए पास किये गये।
बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अनवर खान और संचालन अधिशासी अधिकारी विपिन कुमार ने की। चेयरमैन अनवर खान ने बताया कि बोर्ड बैठक में वार्षिक बजट पास किया गया और विकास कार्यो के लिए 24 प्रस्ताव पर मुहर लगी। बताया कि 15 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। बजट पास न होने के कारण कर्मचारियों का वेतन भी नहीं दिया जा रहा था। बजट पास होने के बाद वेतन देने की प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी। बजट में बारात व तालाबों के सौंदर्यकरण, सडक़ निर्माण, रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल समेत 24 प्रस्ताव पास किये गये है। बताया कि टेंडर निकालकर जल्द ही विकास कार्य शुरू कर दिए जायेंगे। बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे। सभासद इजहार खान, नफीस अल्वी, कृपाल सिंह, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
---------- हरभजन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed