{"_id":"60b3bcc28ebc3e0bfb7142f7","slug":"ghaziabad1622392002","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटी पतंग के मांझे में उतरा करंट, छत पर टहल रहे तीन झुलसे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कटी पतंग के मांझे में उतरा करंट, छत पर टहल रहे तीन झुलसे
विज्ञापन
कटी पतंग के मांझे में उतरा करंट, छत पर टहल रहे तीन झुलसे
विज्ञापन
-बसंतपुर सैंथली में रविवार शाम हुआ हादसा, मची चीख पुकार
-हाईटेंशन लाइन तार का करंट उतरने से बिजली के उपकरण भी फूंके
फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। कटी पतंग का मांझा हाईटेंशन में उलझने से मकान की छत पर करंट उतर आया। जिसके कारण छत पर टहल रहे तीन लोग करंट लगने से झुलस गये। मौके पर चीख पुकार मच गयी। गंभीर हालत में तीनों को गाजियाबाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इतना ही नहीं बिजली का करंट उतरने से 12 से अधिक मकानों बिजली के उपकरण फूंक गये।
मूलरूप से मेरठ मवाना के झंझारपुर गांव निवासी बिजेंद्र पुत्र नेपाल सिंह, बिहार जनपद सिवान के साहूली गांव निवासी हरेंद्र प्रसार पुत्र सियाराम और मनोज निवासी सरधना मेरठ मुरादनगर के बसंतपुर सैंथली गांव मुकेश कुमार के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहते है। तीनों स्थानीय फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। गांव में मुकेश के मकान समेत कई मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकल रही है। बताया गया है कि रविवार शाम करीब 7 बजे गर्मी से राहत पाने के लिए बिजेंद्र, हरेंद्र व मनोज मकान की छत पर टहल रहे थे। इसी बीच एक पतंग कटकर आई, जिसका मांझा काफी लंबा था। पतंग का मांझा पहले हाईटेंशन तार में उलझ गया। इसके बाद वह मांझा छत पर घूम रहे बिजेंद्र, हरेंद्र व मनोज से टच हो गया। मांझे में उतरे करंट से तीनों झुलस गये। करंट लगते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी, हादसे की सूचना पुलिस व बिजली विभाग को दी गयी। करंट से तीनों के कपड़े तक जल गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर गाजियाबाद रेफर किया गया। बताया गया है कि तीनों की हालत गंभीर बनी है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ने मौके पर जांच की। तीनों के परिजनों को सूचना दे दी गयी। बताया कि बिजेंद्र व हरेंद्र की हालत गंभीर है।
---------
करंट से मकानों के बिजली के उपकरण फूंके
बसंतपुर सैंथली गांव मार्ग पर बने मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन की तार जा रही है। रविवार को हाईटेंशन तार में मांझा उलझने से उतरे करंट से संजय, राकेश समेत बारह से अधिक मकानों के बिजली के उपकरण फूंक गये। इतना ही नहीं तीनों घायलों के मकान की छत तक में दरार आ गयी। हादसे से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
---------
हरभजन सिंह