{"_id":"60781fe78ebc3e24697bed2e","slug":"ghaziabad1618485223","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने अधिवक्ता से लूटी चेन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर के सामने अधिवक्ता से लूटी चेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर ५ स्थित मोहन मीकिंस सोसायटी निवासी अधिवक्ता से घर के बाहर स्कूटी सवार एक बदमाश ने चेन लूट ली। पीडि़त ने शोर मचाते हुए कुछ दूर पीछा किया, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्टदर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रदीप कुमार शर्मा वसुंधरा सेक्टर पांच की मोहन मीकिंस सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब आठ बजे से ८.१५ बजे के बीच घर के सामने ही टहल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर आए एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाते हुए कुछ दूर पीछा किया। लेकिन बदमाश फरार हो गया। पीडि़त ने बताया कि आरोपी काफी मोटा था और उसने नीली शर्ट पहनी थी। उसकी सफेद स्कूटी थी। भागते हुए वह नंबर नहीं देख सके। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्टदर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।जिससे बदमाश की पहचान हो सके।
विज्ञापन