फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रोडवेज बस में अज्ञात चोरों ने यात्री का बैग उड़ाया

रोडवेज बस में अज्ञात चोरों ने यात्री का बैग उड़ाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग़ाज़ियाबाद से रोडवेज बस में सवार होकर बुलंदशहर पहुंचे एक व्यक्ति का बैग चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरी एंक्लेव निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह सोमवार को किसी काम से गाजियाबाद गए थे। जहां से देर शाम वह रोडवेज बस में सवार होकर बुलंदशहर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह रोडवेज बस स्टैंड बुलंदशहर पहुंचे तो उनका बैग चोरी था। बैग में करीब 17 हजार रुपये नकदी, एक मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात भी थे। पीड़ित ने बताया कि उसे रोडवेज बस में अपने पीछे बैठे दो युवकों पर शक है। जो भूड़ चौराहे पर ही बस से उतर गए थे। पीड़ित ने पुलिस से मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed