फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गुरुद्वारे से लौट रही महिला से लूटा मोबाइल

गुरुद्वारे से लौट रही महिला से लूटा मोबाइल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के मंगल बाजार पर गुरुद्वारे से घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पीडि़ता ने जब तक शोर मचाया, आरोपी मौके से फरार हो गए। पीडि़ता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। उन्होंने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तरनपाल सिंह इंदिरापुरम के राजहंस अपार्टमेंट में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रजनीत कौर पांच अप्रैल को सुबह करीब सवा सात बजे गुरुद्वारे से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। वह शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पीछे भागीं। लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए। उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास करने लगीं। ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर उन्होंने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर दस अप्रैल को शिकायत दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़ता के पति की ओर से शिकायत मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed