फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   किशोरी लापता, अपहरण का लगाया आरोप

किशोरी लापता, अपहरण का लगाया आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मामले में किशोरी के परिजनों ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी और अपहरण व अनहोनी की आशंका जताई है। नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक किशोरी बरामद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से बाजार जाने की बात कह कर निकली थी। लेकिन, वापस नहीं लौटी। नाते रिश्तेदारियों व उसकी सहेलियों से भी पूछताछ की गई। इस दौरान परिजनों को जानकारी हुई कि उनकी पुत्री को रोहित और जावेद अंसारी व एक महिला बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं । साथ ही किशोरी की तलाश की जा रही हैं। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की तलाश में दबिश दी जा रही है, कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed