{"_id":"606869ea8ebc3ec79c6af6df","slug":"ghaziabad1617455594","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस बदमाशों को किया जिला बदर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दस बदमाशों को किया जिला बदर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। एडीएम फाइनेंस सहदेव कुमार मिश्र के कोर्ट ने दस बदमाशों को जिला बदर किया है। इनमें चार बदमाश शिकारपुर थाना क्षेत्र, तीन अरनिया और तीन अनूपशहर थाना क्षेत्र के बदमाश हैं।
विज्ञापन
एडीएम फाइनेंस की ओर से जारी आदेशों में शिकारपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी आबिद उर्फ मोटा को छह माह, शिकारपुर के मोहल्ला लाल दरवाजा निवासी आसिफ व दानिश को छह-छह माह तथा शिकारपुर के गांव तैय्यबपुर निवासी लोकेश भाट उर्फ यश को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। इसके अलावा अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव करन कलां निवासी अरुण पुत्र कुंवरपाल को दो माह, अनूपशहर के मोहल्ला पवित्रपुरी निवासी राजेश शर्मा को छह माह तथा अनूपशहर के गांव शेरपुर निवासी नूरा को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इसके अलावा अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रोहिंदा निवासी शरीफ को तीन माह तथा अरनिया के गांव सारसौल निवासी आकिब व नजीर को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया है।
विज्ञापन