फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मुंबई पुलिस ने दी दबिश, दो लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने दी दबिश, दो लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुंबई निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर सवा दो लाख रुपये की ठगी करने के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस टीम बुलंदशहर पहुंची। यहां कोतवाली नगर पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी को मुम्बई साथ ले गई। 
विज्ञापन
मुंबई के साइबर थाना से इंस्पेक्टर नवनीत चौधरी और दारोगा सुनील शिंदे शुक्रवार सुबह नगर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली नगर में आमद दर्ज कराने के बाद थाना पुलिस की टीम के सहयोग से सलमान पुत्र हनीफ खान निवासी रिसालदार सिकंदराबाद को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि, पिछले दिनों सलमान ने आनलाइन शापिंग के नाम पर मुंबई के एक व्यक्ति से सवा दो लाख रुपये ठग लिए थे। पीड़ित ने थाना साइबर में एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो धीरे-धीरे पुलिस को ठगों का पता चलने लगा। गिरोह के मुख्य सरगना के रूप में सलमान का नाम सामने आया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर टीम ने अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया और उसे लेकर मुम्बई रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed