फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज 

दहेज की खातिर विवाहिता पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी विवाहिता के साथ उसके पति व अन्य ससुरालीजनों ने जमकर मारपीट की। साथ ही मांगे पूरी न होते देख गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की गई। पीड़िता ने मामले में नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय कोना निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें उसने बताया कि उसका विवाह कुछ समय पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला चौक बाजार निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुरालीजन उक्त दहेज से खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी ना होने पर आरोपी ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति व अन्य ससुरालियों ने मांगे पूरी होते हुए ना देख पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश भी की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में ही रह रही। नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed