{"_id":"606866df8ebc3ed8347ee5d4","slug":"ghaziabad1617454815","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पलायन पर मजबूर हुआ परिवार ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दबंगों ने किया जानलेवा हमला, पलायन पर मजबूर हुआ परिवार
विज्ञापन
दबंगों के आतंक से परेशान परिवार पलायन को मजबूर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलन्दशहर। सिंगरौली कोलफील्ड मध्य प्रदेश से सेवानिवृत्त खुर्जा के भूतगढ़ी निवासी पीड़ित कर्मचारी व उसका परिवार गांव से पलायन करने पर मजबूर है। गांव निवासी दबंगोंं ने उसके घर से लाखों रुपए की नकदी और लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने जब शिकायत की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, ना ही एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव भूतगढ़ी निवासी कालीचरण वाल्मीकि पुत्र रामदयाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री व एसएसपी बुलंदशहर को एक प्रार्थना पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने बताया कि वह कार्यालय अधीक्षक कोल फील्ड सिंगरौली से सेवानिवृत है। गत पांच मार्च को वह अपने परिवार के साथ सिंगरौली मध्य प्रदेश एक आवश्यक कार्य से गया था। जहां से वह गत 25 मार्च को अपने गांव भूतगढ़ी वापस आया था। जब वह घर पहुंचा तो मकान के दरवाजों के सारे ताले टूटे पडे थे। साथ ही अलमारी में रखे 1,50,000 रूपये की नकदी, 20 तोले सोने के आभूषण और करीब डेढ किलो चाँदी के आभूषण चोरी थे। पीड़ित ने अपने साथ घटित उक्त घटना के सम्बन्ध में इलाका रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खुर्जा जंक्शन में 25 मार्च को ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। उसी दौरान पीड़ित को जानकारी हुई कि गांव निवासी कुछ दबंग युवकों ने मिलकर उसके घर मे चोरी की है। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नही हुई। पुलिस की शह पर खुलेआम घूम रहे उक्त आरोपी दबंगों ने शिकायत करने पर बीते दिनों पीड़ित पर हमला भी कर दिया, साथ ही भविष्य में हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपियों से परिवार व खुद के साथ किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। इसी के चलते पीड़ित व उसका परिवार गांव से पलायन करने पर मजबूर है। पीड़ित ने बताया कि यदि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह गांव से पलायन कर देगा।
कोट
मामला अभी संज्ञान में नहीं है। यदि इस प्रकार की कोई बात है तो प्रकरण की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन