फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   युवती के खाते से निकाले ३० हजार रुपये

युवती के खाते से निकाले ३० हजार रुपये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की अभयखंड तीन निवासी युवती के खाते से शातिर ठगों ने दो दिन में ३० हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर पीडि़ता को ठगी का पता चला। पीडि़ता ने इंदिरापुरम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से मामले की जांच में जुटी है।
निधि जोशी पाठक अभयखंड तीन की एक सोसायटी में परिवार के साथ रहती हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि पांच और छह मार्च को उनके खाते से शातिर ठगों ने ३० हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर छह मार्च को मेसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। जांच की तो उनका एटीएम कार्ड उन्हीं के पास में था। उन्होंने कोई ट्रांजेक्शन भी नहीं की थी। पीडि़ता ने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद इंदिरापुरम थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed