फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसे में ककोड़ थाने के पैरोकार की मौत, कोहराम

सड़क हादसे में ककोड़ थाने के पैरोकार की मौत, कोहराम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात की चोला चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई। मृतक सिपाही थाना ककोड़ में बतौर पैरोकार तैनात था। मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से जिला मेरठ के थाना किठौर के अब्दुल्लापुर निवासी बाबू सिंह (40वर्ष) पुलिस विभाग में वर्ष 2006 में भर्ती हुए थे। इन दिनों बाबू सिंह की नियुक्ति थाना ककोड़ में बतौर पैरोकार थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे सिपाही बाबू सिंह बाइक से थाना ककोड़ लौट रहे थे। कोतवाली देहात क्षेत्र में चोला चौकी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही बाबू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । हादसे की सूचना मिलने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाबू सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। तब तक वहां सीओ सिटी संग्राम सिंह, नगर कोतवाल अखिलेश त्रिपाठी और अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। जिला अस्पताल से घायल सिपाही बाबू सिंह की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल ले जाने पर वहां चिकित्सकों ने सिपाही बाबू सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed