{"_id":"605c9b528ebc3ee61b335635","slug":"ghaziabad1616681810","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित धनोरा ने जताया पुलिस अभिरक्षा में जान का खतरा, दी याचिका","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अमित धनोरा ने जताया पुलिस अभिरक्षा में जान का खतरा, दी याचिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलदंशहर। देहात कोतवाली की यमुनापुरम कॉलोनी में हुई संजीव प्रधान की हत्या के मुख्य आरोपी अमित धनोरा को पुलिस अभिरक्षा में जान खतरे सताने लगा है। उसे धनौरा कांड में भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। बृहस्पतिवार को पेशी पर जिला न्यायालय पहुंचने के बाद अदालत में जान की सुरक्षा से संबंधित याचिका भी लगाई है।
विज्ञापन
बुलंदशहर जेल में कैद अमित धनौरा को पिछले साल एसटीएफ नोएडा ने संजीव हत्याकांड मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके ऊपर 18 से ज्यादा मुकदमे चल रहे हैं। आरोप है कि अमित अपना गिरोह तैयार कर अपने पारिवारिक दुश्मनों की हत्या कर रहा है। बृहस्पतिवार को अमित की कोर्ट में तारीख थी। सुरक्षा-व्यवस्था के बीच जिला जेल से उसे यहां लाया गया था। अदालत में तारीख के बाद अमित ने मीडिया से बातचीत में पुलिस अभिरक्षा में खुद को असुरक्षित बताया। बोला कि, जेल से अदालत आते-जाते वक़्त उसके साथ कुछ भी हो सकता है, इसलिए उसकी सुरक्षा बढ़ाए जाने के साथ ही वीडियो कांफ्रेसिंग से ही उसके मुकदमों की सुनवाई की जानी चाहिए। धनौरा कांड में नामजद होने पर उसने कहा कि, वह बेकसूर है, इस कांड से उसका कुछ लेना-देना नहीं है। घटना का शिकार हुए परिवार की गांव में बहुत दुश्मनी है। बोला कि वह बुलंदशहर जेल में है, जबकि उसके पिता आगरा जेल में है, सभी दूर-दूर होने के बाद आपस में षड़यंत्र कैसे कर सकते हैं।
विज्ञापन