फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोसायटी के जनरेटर से चोरी हुई ‌बैटरी

सोसायटी के जनरेटर से चोरी हुई बैटरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
सोसायटी के जनरेटर से चोरी हुई बैटरी
विज्ञापन
- शिखर एंक्लेव सोसायटी के लोगों ने चौकी में शिकायत की - लोगों ने कहा आविप द्वारा सीसीटीवी न लगाए जाने से नहीं मिल सका चोरों का सुराग माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित शिखर एंक्लेव सोसायटी से चोर दोनो बड़े जनरेटरों की बैटरी बाउंड्री वॉल फांदकर चुरा ले गए। मामले की शिकायत लोगों ने स्थानीय पुलिस चौकी में की है। सोसायटी में सीसीटीवी न होने से चोरों का सुराग भी नहीं मिल सका।
सोसायटी में चोरों द्वारा सेंध लगाए जाने से रेजिडेंट्स में भी डर बन गया है। लोगों ने आाविप अधिकारियों पर सोसायटी की समुचित सुरक्षा का ख्याल न रखने का आरोप लगाया है। सोसायटी रेजिडेंट्स का कहना है कि सोसायटी में दो गेट (एक एंट्री गेट और एक एग्ज़िट गेट), 4 ब्लॉक व 185 परिवारों की सुरक्षा केवल एक गार्ड के भरोसे चल रही है। यहां कुल 216 फ़्लैट है।  लोगों का कहना है कि चोर सोसायटी की दीवार फांदकर चुरा कर ले गए।  अब लोगों में डर है कि चोर कभी भी सोसायटी में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। निवासियों ने कई बार सुरक्षा की दृष्टि से व मापदंडों के अनुरूप बाउंड्री वॉल न होने की शिकायत भी आवास विकास परिषद से की हुई है। सोसायटी निवासी सुरेंद्र पठानिया का कहना है कि सोसायटी की सिक्योरिटी के नाम पर केवल एक गार्ड परिसर में मौजूद है। वह लोग आविप से कई बार सीसीटीवी लगाए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन आविप द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed