फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   घर के  बाहर खड़ी कार से पहिए चोरी

घर के  बाहर खड़ी कार से पहिए चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के नीतिखंड एक स्थित घर के बाहर खड़ी कार के दो पहिए चोर चोरी कर ले गए। आरोपी कार को ईंट के सहारे खड़ी कर गए। सुबह जाग होने पर पीडि़त को चोरी का पता चला। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वरदान गुप्ता नीतिखंड एक इंदिरापुर में परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उन्होंने १९ मार्च को अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो देखा कि कार के दो टायर गायब हैं। कार ईंटों के सहारे खड़ी है। उन्होंने आसपास देखा लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर थाने में शिकायत करने की बात कहकर चली गई। पीडि़त ने इंदिरापुरम थाने में पहुंचकर तहरीर दी। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed