फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नगरायुक्त व निगम कर्मचारियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन 

नगरायुक्त व निगम कर्मचारियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
नगरायुक्त व निगम कर्मचारियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन 
कोरोना वैक्सीन लगवाते नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर। - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर 
विज्ञापन
गाजियाबाद।  नगर निगम में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाया गया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सबसे पहले वैक्सीन लगवाई। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने और कई पार्षदों ने भी टीकाकरण कराया। हालांकि निगम के कई अधिकािरी टीकाकरण से दूर रहे। उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई।  नगर निगम के करीब 5 हजार से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों को निशुल्क टीका लगाया जाना है। इसमें कर्मचारी दिलचस्पी नहीं ले रहे थे। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग और फिर महापौर आशा शर्मा की ओर से नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कर्मचारियों और अधिकारियों का टीकाकरण कराए जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद सोमवार सुबह नगर निगम मुख्यालय में कोरोना टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया। सबसे पहले नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने टीका लगवाया। इसके बाद मुख्यालय में तैनात प्रकाश विभाग के लिपिक विनोद त्यागी, जलकल लिपिक चौब सिंह, कुलदीप शर्मा, नाजिर पूरन शर्मा, अपर नगरायुक्त के लिपिक किरनपाल सिंह समेत सभी विभागों के कर्मचारियों ने भी टीका लगवाया। निगम पार्षद माया देवी व राजेंद्र तितोरिया समेत कई पार्षदों ने खुद भी टीका लगवाया और अन्य कर्मचारियों व पार्षदों से भी टीका लगवाने की अपील की। नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही जोन में तैनात कर्मचारियों को भी टीका लगवाया जाएगा। 
विज्ञापन

नगरायुक्त व निगम कर्मचारियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन 
कोरोना वैक्सीन लगवाते निगम कर्मचारी विनोद त्यागी। - फोटो : Amar Ujala
कोरोना वैक्सीन लगवाते निगम कर्मचारी विनोद त्यागी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed