फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सीबीडीटी के चेयरमैन ने पत्नी के साथ लगवाया कोरोना का टीका

सीबीडीटी के चेयरमैन ने पत्नी के साथ लगवाया कोरोना का टीका

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
सीबीडीटी के चेयरमैन ने पत्नी के साथ लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
- यशोदा अस्पताल में सुबह टीका लगवाने पहुंचे सीबीडीटी के चेयरमैन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में रविवार को सीबीडीटी के चेयरमैन पीसी मोदी और उनकी पत्नी पूनम मोदी ने कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद दोनों ने प्रसन्नता जाहिर की। 
सुबह सीबीडीटी के चेयरमैन पीसी मोदी और उनकी पत्नी पूनम मोदी कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे। पीसी मोदी  को सिस्टर मैरी ने टीका लगाया एवं उनकी पत्नी को सिस्टर जूली ने टीका लगाया।  टीका लगवा कर दोनों ने बताया कि उन्हें टीका लगाकर विशेष प्रसन्नता हो रही है क्योंकि दोनों ही कोरोना से संक्रमित हुए थे और यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी में ही भर्ती थे। उन्होंने देश के नागरिकों को संदेश दिया कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है।अब अन्य लोग भी टीका लगवा कर देश एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed