फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वैशाली सेक्टर -6 की ग्रीन बेल्ट में चला सफाई अभियान

वैशाली सेक्टर -6 की ग्रीन बेल्ट में चला सफाई अभियान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर -6 की ग्रीन बेल्ट में चला सफाई अभियान
विज्ञापन
- वैशाली-वसुंधरा टीम के सदस्यों ने साढ़े तीन घंटे से अधिक समय चलाया अभियान माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर - 6 की ग्रीन बेल्ट में रविवार को वैशाली - वसुंधरा टीम ने सफाई अभियान चलाया। इसमें टीम के सदस्यों ने पौधरोपण से पहले जगह - जगह फैली गंदगी को इकट्ठा कर वहां सफाई की। अभियान के दौरान सदस्यों ने वर्ष 2021 में दो हजार पौधों का रोपण करने का लक्ष्य तय किया है।स्थानीय लोग काफी समय से ग्रीन बेल्ट में सफाई की मांग कर रहे थे।
वैशाली-वसुंधरा टीम के सदस्य नंद सिंह नेगी ने बताया कि सेक्टर-6 की ग्रीन बेल्ट को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए टीम ने बीड़ा उठाया है। कई महीनों से टीम के लोग यहां साफ - सफाई कर पौधरोपण कर चुके हैं। मगर आरोप है कि वाहन चालक और पैदल राहगीर कूड़ा डालकर गंदगी फैला देते हैं। जिससे आए दिन लोगों को गंदगी व बदबू झेलनी पड़ती है। इसकी शिकायत नगर निगम में कई बार की जा चुकी है। मगर निगम की तरफ से समय-समय पर सफाई नहीं की जाती। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। एनके नेगी के मुताबिक, वैशाली सेक्टर 6 ग्रीन बेल्ट में सफाई अभियान के दौरान बहुत बड़े हिस्से से बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल, कूड़े और प्लास्टिक का निस्तारण कर नए पौधे लगाए गए। जिसमें कई तरह के फूल, औषधि वाले पौधे भी हैं। टीम के सदस्यों ने इनकी देखभाल का संकल्प भी लिया हुआ है। इस दौरान कौशल शर्मा, मिथिलेश कुमार, दीप दानी, वीरेंद्र राणा, पुष्कर रावत, प्रवीण, अमर झा, मयंक, प्रणव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed