फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सोशल साइट्स पर युवती का अपलोड किया नंबर, आ रहे कॉल

सोशल साइट्स पर युवती का अपलोड किया नंबर, आ रहे कॉल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवती का किसी व्यक्ति ने सोशल साइट्स पर नंबर अपलोड कर दिया। इससे युवती को अनजान नंबरों से कॉल कर अशब्द कहे जा रहे हैं और व्हाट्सएप पर मेसेज आ रहे हैं। इससे परेशान होकर युवती के परिजनों ने साहिबाबाद थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत की है। साहिबाबाद पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
साहिबाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि युवती का नंबर फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर किसी ने अपलोड कर गलत बाते लिख दी हैं। इससे युवती के नंबर पर अनजान नंबर से लगातार कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले अशब्द बोल रहे हैं। साथ ही व्हाट्सएप पर मेसेज भी आ रहे हैं। इससे परेशान होकर पीडि़ता के परिजनों ने साहिबाबाद थाने पहुंचकर रविवार को महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत की। यहां उनकी सुनवाई करते हुए शिकायत रजिस्टर्ड कर साइबर सेल भेज दी गई। साहिबाबाद पुलिस साइबर सेल के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शिकायत साइबर सेल को फारवर्ड कर जांच शुरू करा दी गई है। पीडि़त को साइबर अपराध की शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ा। सभी थानों पर खोले गए साइबर सेल केंद्र की डेस्क से सहूलियत हुई है। जल्द शिकायत का निस्तारण कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed